जीवन? सत्य? भ्रम?
कुछ दिनों से सोच रहा हूँ जीवन क्या है ? सत्य क्या? और भ्रम क्या है?
सज्जनों की भीड़ मिली तो सोचा ज्ञानी लोगों से ही पूछूँ।
एक सज्जन ने बोला राम का नाम लो वही सत्य है,
मुझे कुछ दान दो यही तथ्य है।
दूसरे ने कहा- जीवन क्या है पता नहीं, पर लगता है सब समय यही,
स्टेशन पे पहुँचा हो जैसे वैसे ही गाड़ी छूट गई।
तीसरे ने कहा - जीवन का मतलब है जीवन के बाद की तैयारी करना।
सत्य है अल्लाह के नाम को दिन में पाँच बार जप कर भर पेट भोजन करना।
इस पर पहले सज्जन चिल्लाए - राम से ऊपर कोई नहीं तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?
अरे छोड़ो पंडित तुम सारे ढोंग यहीं, राम के नाम पर धंधा करते हो तुम लोग सही।
दोनों के युद्ध में भीड़ कुछ ऐसे जम गई दूसरे सज्जन ने कराह के कहा- भाई मुझे जाने दो, अगले स्टेशन से भी ट्रेन न छूट जाए कहीं?
दोनों सज्जन उस पर भड़के - क्या बे पागल! चुप खड़ा रह यहीं,
देखता नहीं प्रश्न उठा है कितना बड़ा अभी?
दूसरी ट्रेन में चढ़ जाना यहीं से, मामला पहले सुलझे यहीं पे।
भीड़ से दूर एक सज्जन खड़े थे
मंद मंद देख मुस्कुरा रहे थे- मैंने कहा भैया रोको इन्हें?
उन्होंने कहा प्रश्न गजब का लाए हो तुम, बढ़िया आग लगाए हो तुम!
परेशान हो मैं निकल गया वहाँ से
पुल पे बैठ बात करने लगा खुद ही से
एक फकीर ने जाते जाते बोला
जो मानो है सत्य वही
राजा तो राजा रंक तो रंक सही।

Comments
Post a Comment